LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Uska Hi Banana

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मेरी क़िस्मत के हर एक पन्ने पे
मेरे जीतेजी, बाद मरने के
मेरे हर एक कल, हर एक लम्हे में
तू लिख दे मेरा उसे
हर कहानी में सारे क़िस्सों में
दिल की दुनिया के सच्चे रिश्तों में
ज़िंदगानी के सारे हिस्सों में
तू लिख दे मेरा उसे
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना

उसका हूँ, उसमें हूँ, उससे हूँ, उसी का रहने दे
मैं तो प्यासा हूँ, है दरिया वो, ज़रिया वो जीने का मेरे
मुझे घर दे, गली दे, शहर दे उसी के नाम के
क़दम ये चलें या रुकें अब उसी के वास्ते
दिल मुझे दे अगर, दर्द दे उसका पर
उसकी हो वो हँसी, गूँजे जो मेरा घर
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना

मेरे हिस्से की खुशी को, हँसी को तू चाहे आधा कर
चाहे ले ले तू मेरी ज़िंदगी, पर ये मुझ से वादा कर
उसके अश्कों के ग़मों पे, दुखों पे, हर उसके ज़ख्म पर
हक़ मेरा ही रहे, हर जगह, हर घड़ी, हाँ, उम्र भर
अब फ़क़त हो यही, वो रहे मुझमें ही
वो जुदा कहने को, बिछड़े ना पर कहीं
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना
ऐ खुदा, ऐ खुदा, जब बना उसका ही बना
मेरी क़िस्मत के हर एक पन्ने पे
मेरे जीतेजी, बाद मरने के
मेरे हर एक कल, हर एक लम्हे में
तू लिख दे मेरा उसे

WRITERS

Junaid Wasi

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other