कभी कुछ पल जीवन के लगता है
के चलते चलते कुछ देर ठहर जाते है
कभी कुछ पल जीवन के लगता है
के चलते चलते कुछ देर ठहर जाते है
हर दिन की हलचल से आज मिली ख़ामोशी
झलकी है तन मन में प्यार भरी मदहोशी
कभी कुछ पल जीवन के लगता है
के चलते चलते कुछ देर ठहर जाते है
ये घड़ियां फुर्सत की रोज़ कहा मिलती है
अब खुशियाँ हाथ मेरा थामे हुए चलती हैं
मेरे साथ गगन ये धरती मेरा गीत मधुर गाते है
कभी कुछ पल जीवन के लगता है
के चलते चलते कुछ देर ठहर जाते है
कितना भला लगता है सूरज का ये ढलना
हो दुनिया से दूर छुपके यहाँ तेरा मेरा यूँ मिलना
कभी कभी दीवानेपन कि हम हद से गुज़र जाते हैं
कभी कुछ पल जीवन के लगता है
के चलते चलते कुछ देर ठहर जाते है