नैन तुम्हारे सांवरे, देखूं में दिन रैन
अंत समय में तन तजु सुनु तुम्हारे बैन
तेरे बांके नयन हे राधा रमण
जो भी देखे चुराले उसका तू मन
तेरे बांके नयन हे राधा रमण
भक्तों के चित चुराले वाली है
तेरी करुणा से खिले सारा चमन
भक्तों के चित चुराले वाली है
तेरी करुणा से खिले सारा चमन
जो भी देखे चुराले उसका तू मन
तेरे बांके नयन हे राधा रमण
सारी दुनिया का मैं सताया हूं
तेरे दर पर में मुस्कराया हूं
ऐसा है तेरी दया का वो करम
तेरे दर पर में मुस्कराया हूं
ऐसा है तेरी दया का वो करम
जो भी देख चुराले उसका तू मन
तेरे बांके नयन हे राधा रमण
जो भी देखे चुराले उसका तू मन