झांकता है आफ़ताब सुबह को ऐसे
बादलों से लुकाछिपी खेलता हो जैसे
पंछियों के गानों में सुर हो ऐसे
मुझसे ये सब कुछ ना कुछ कह रहे हों जैसे
चल चलें ज़रा, इन दूर पहाड़ों में कहीं
धुंधली इस दुनिया में ढूंढें खुद को फिर से वहीं
पहियों पे क्यों हो भला, मेरा ये रास्ता
पंख लेकर उड़ जाऊँ और, ऊपर मेरे हो खुला आसमान
मन ये कह रहा, ना रुके दिलकश कभी ये दास्तां
इन वादियों में ही तो मुकम्मल है, और कहाँ
मानो बेघर से दिल को सहारा