पांडवो के सामने न किसी की भी दाल गली।
चक्रव्यूह बने, कौरवों ने फिर से चाल चली।।
युद्ध का था सीन, परेशान धर्मराज थे
खास बात, वारदात पे न बाप साथ थे
शंखनाद करके साक्षात तब ही धन्य
रक्तपात करने आया अभिमन्यु
मैं अपने बाहुबल से धर्म को बचाऊंगा।
चक्रव्यूह के सारे द्वार तोड़ कर
कौन बोला मौत से डर जाऊंगा
ऐसा कांड मैं ब्रह्मांड में अकेला ही कर जाऊंगा
अर्जुन का बेटा मैं भी वीरता दिखाऊंगा
अर्जुन का बेटा मैं भी वीरता दिखाऊंगा
अर्जुन का बेटा मैं भी वीरता दिखाऊंगा
बाणों की वर्षा होगी, कुरु सेना ध्वस्त
शती ग्रस्त होंगे महारथी और सारथी
माँ भारती की आरती से अस्त्र दिव्य शस्त्र
होंगे कत्ल कितने हादसे जो हाथ से
है आज से ऐलान घमासान नौजवान
खानदान की बचानी आन बान और शान।
और रोना नहीं है मौत की भी गोद से
वो बीज प्रतिशोध के ही बोयेग
कोरवो को धोये गा चून चुन के
पहले वार में ही तोड़ा पहला द्वार
चक्रव्यूह में शिकार का विचार था बेकार
घात में था पीठ पीछे वार कर के
पीठ पीछे दायें बाएं सामने
बारी-बारी घोंप के कोई तीर
मिलकर घिनौना सबने काम किया
अपनी मौत का खुद अपने आप इंतजाम किया
अपनी मौत का खुद अपने आप इंतजाम किया
सब जिन्होंने गलती की थे सब को इसी जनम में