LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Arjun ki Mahabharat

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
Yo Nartes रात कैसी

शांत दिमाग़, ना जल्दी है
पार्थ के सीने में आग भी जलती है
मारे जो तीर तो सीधा निशाने पे
लगना ज़रूरी है, होती ना गलती है
प्रत्यंचा जब गांडीव पर चढ़ती है
काँपती धरती है, करता वो ऐसे प्रहार
अर्जुन है नाम, अचूक है वार
वायु सा तेज़, ये बाणों की सेज बिछा दे
हर शत्रु को मौत की नींद सुला दे
स्वयंवर में मछली की आँख को
पानी में देख के तीर चला दे
निशान बना दे तो पानी की लहरों को रोक दे
बहने से टूट ना पाए ये बाँध बना दे
ये धूल चटा दे, ठाने जो मन में वो कर के दिखा दे, आह
द्रोण ने शस्त्रों का ज्ञान सिखाया
मेहनत दिन-रात की खुद को बनाया
अर्जुन से सीखो कि ज्ञान ज़रूरी है
Skills के बिना ये life अधूरी है
कलयुग में लोगों के हाथ में छुरी
ज़ुबान पे राम का नाम है
Scene है आम, ज़माना बदनाम है
झूठ का राज, पापी समाज है
दिल में है नफ़रत पर मीठी आवाज़ है
कैसा रिवाज़ है, अपनों से धोखा
अपने ही लोगों को दिक्कत है अपनों से
कैसा अंदाज़ है
धर्म के साथ एक शक्ति अज्ञात है
सीने में ज्वाला, गोपाला भी साथ हैं
अर्जुन की car थी, कृष्ण थे सारथी
सामने दुश्मन नियत से स्वार्थी
अपनों का मोह को कुछ ऐसे हराया
पार्थ ने गीता का ज्ञान जो पाया
ध्यान लगाया, और बाण चलाया
बरसे तीर, कमान उठाया
अपनों का मोह को कुछ ऐसे हराया
पार्थ ने गीता का ज्ञान जो पाया
ध्यान लगाया, और बाण चलाया
बरसे तीर, कमान उठाया
धर्म का पालन जो करण तो शस्त्रों को धारण किया
अपनों की रक्षा, परायों का वध ऐसा उदाहरण दिया
धर्म का पालन जो करण तो शस्त्रों को धारण किया
अपनों की रक्षा, परायों का वध ऐसा उदाहरण दिया

अर्जुन से सीखो ध्यान लगाना
सीधा निशाने पे बाण चलाना
भंग कोई कर ना पाए तपस्या
दुनिया की बातें सुनाई ना दे
चिड़िया की आँख पे नज़रें हों दुनिया में
कुछ भी हो तुझको दिखाई ना दे
अर्जुन से सीखो तुम रिश्ते निभाना
अर्जुन से सीखो तुम ज्ञान को पाना
लक्ष्य के पीछे जान लगाना
शत्रु को धरती पे धूल चटाना
गीता से मुश्किल आसान बनाना
चंचल से मन को पाषाण बनाना
सपनों को करना है हासिल और बनना है काबिल
और पानी है मंज़िल तो रस्ते की मुश्किल का क़ातिल अब बनना पड़ेगा
बनना पड़ेगा बनना पड़ेगा
दुश्मन की नज़रों में खलना है, आग में जलना है
काँटों पे चलना, ना रास्ते में रुकना नहीं
गिर के संभलना पड़ेगा
संभलना पड़ेगा हाँ
सपनों को करना है हासिल और बनना है काबिल
और पानी है मंज़िल तो रस्ते की मुश्किल का क़ातिल अब बनना पड़ेगा
बनना पड़ेगा
दुश्मन की नज़रों में खलना है, आग में जलना है
काँटों पे चलना, ना रास्ते में रुकना नहीं
गिर के संभलना पड़ेगा, संभलना पड़ेगा

WRITERS

Abhinav Prateek

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid, Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other