LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Kalyug Vs Krishna

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
Har अशुद्धि के लिए मैं शुद्ध होना चाहता हूँ,
Aur kaali buddhi ka मैं बुद्ध होना चाहता हूँ
चाहता हूँ shristi में yuddh चारों ओर हो
इस dharti के प्रेम se मैं क्रुद्ध होना चाहता हूँ
चाहता हूँ तोड़ देना सत्य की deenar ko
चाहता हूँ मोड़ देना prem ki guhar ko
चाहता हूँ इस धरा पर paap फूले और फले
चाहता हूँ इस जगत के हर हृदय में छल पले
मैं नहीं vo रावण jo aake मुझको मार doge
मैं नहीं वह कंस जिसकी बाँह तुम उखाड़ doge
Paap ka mai devta hu mujhko पहचान लो
Khelta hu mind se ye raaz तुम bhi जान लो
तुम्हारे भक्त भी मेरी पकड़ में आ गए हैं
मारना है मुझको तो, पहले इन्हें मार दो
युद्ध करना चाहो तो insaniyat ki haar ho
dharm ki ho haani, ab adharm ki pukaar ho
Sab तुम्हारे भक्त jan bhi ab विरोधी हो गए हैं
Rab तुम्हारे संतजन bhi kab se क्रोधी हो गए है
मैं नहीं hun बस me kisi राम,कृष्ण और बुद्ध ke
Ab karunga नाश h manushya ke vajood ke
अब नहीं मैं ग़लतियाँ वैसी करूँ जो कर चुका
Aur रावण bhi वीर था jo कब का छल से मर चुका
मार diya कंस को bhi कुश्ती ke khel me
Ye kalyug hai suno na hone vala fail mai
कंस- रावण- दुर्योधन तुमको नहीं पहचानते थे
Kaisa ladna ज़िद पकड़ना yuddh me vo jaan dete
Fact ko ni jaante the
मैं ni abse छोटी बात पर अड़ जाऊँ jo
Dimaag se chalaak ख़ोटी बात se बढ़ जाऊँ to
Naa hi जीतता दुनिया me अब किसी भी देश को
Ghaseet ta mai neechta manushyata ke bhesh ko
मैंने सुना था tumhara इन्हीं की देह में tha वास
धर्म, कर्म, पाठ-पूजा poore desh ka vinash
इन्हीं की aastha bani thi raasta
Aur aaj na daraar lu ye banenge mera naasta
Aaj insaniyat pe paap ka jo vaas hai
Samaaj ka har ek electron mera das hai
काटना चाहो mujhko पहले इनको काट दो,
Aaj bhrast kar chuka vikas ke vigyaan ko
बचो अपने ही भक्तों से, ab सम्हालो जान को
ho सके तो तुम बचा लो aaj अपने मान को
अब नहीं मैं- रूप धरके, सज-सँवर के घूमता हूँ
अब नहीं मैं छल कपट को सर पे रख के घूमता हूँ
अब नहीं हैं निंदनीय चोरी aur hatya
हुए अभिनंदनीय झूठ vale tathya
mai hi hu kalyug...kaal ka mai baap hu
ubar na paaye koi bhi vinash ka mai shraap hu
Han maana tu hai chal-kapat
Is jaha me har-wakhat
Kar raha Tu nash sabka
Ro raha mai sir pakad
क्यूँ है क्रोध मन में तेरे इतना सच के वास्ते
चाहता क्यों बंद करना धर्म वाले रास्ते
मुझ को चुनौती देके तू जो भगवान होना चाहता है
पुतला अज्ञान का है तू पर ज्ञान होना चाहता है
तू समय का मात्र प्रतिवाद और विवाद है
तो खामखा क्यों ब्रह्म वाला नाद होना चाहता है
तू ही तो हलाहल है इस समय की चाल का
तू स्वयं ही विश्व का गोपाल होना चाहता है
तू स्वयं को कंश और रावण से better मानता है
तू स्वयं को विकट शक्ति शाली योद्धा जानता है
तू नहीं है कुछ भी कलि सत्य को तू जान ले
कुछ भी तेरे वश में नहीं, बात मेरी मान ले
जो बीत गया तू ऐसा कल या आने वाले कल छल
मै वर्तमान का महाराग, मै सदा उपस्थित पुलकित पल
तू बीते कल की ग्लानि है या आने वाली चिंता है
मै वर्तमान आनंदित छन , ये विश्व मुझी में खिलता है
तू कल की बाते करता है, मैं कल्कि बन के आता हूँ
और तेरे कल की बातो को ,मैं कल्कि आज मिटाता हूँ
तू कलि कपट का ताला है, मैं कल्कि उस की चाभी हूँ
तू शंका की है महाधुंध, मैं समाधान की लाली हूँ
कल का मतलब जो बीत गया, कल का मतलब जो आएगा
कल का मतलब है जो मशीन, कल जो वो दुख पहुचायेगा
कल का मतलब जो ग्लानि है ,कल का मतलब जो चिंता है
कल का मतलब जो पास नहीं , कल कभी किसी को मिलता है
कल तो बस एक खुमारी है, कल बीत रही बीमारी है
कल मानवता की आशा भी, कल तो उसकी बेकारी है
कल वो जिस का अस्तित्व नहीं, कल वो जिस का व्यक्तित्व नहीं
तु बस है कलयुग एक कल्पना, जीवन तू का सत्य नहीं
सुन कलि अभी तू कच्चा है, तू वीर नहीं बस बच्चा है
चल तुझ को आज बताता हूँ मैं विश्व रूप दिखलाता हूँ
मैं सत्य नारायण आदी पुरुष, सच से तुझको मिलवाता हूँ
मै अखिल विश्व की श्रद्धा हूँ , मै सबके दिल की की भक्ति हूँ
भटके अर्जुन की कुरुक्षेत्र में, जीतने वाली शक्ति हूँ
जब सत्य जागता है मुझ मै, मै सतयुग नाम धराता हूँ
जब राम प्रकट हो जाते है , मै त्रेता युग कहलाता हूँ
जब न्याय – धर्म की इच्छा हो, द्वापर युग हो जाता हूँ
जब काम, क्रोध, मद , लोभ उठे , तब कलि काल कहलाता हूँ
और मस्त मगन जब होता हूँ, तब शिव शंभु कहलाता हूँ
फिर नृत्य करूँ मै तांडव सा तब मै महाकाल हो जाता हूँ
मै महादेव का डमरू, हैं जिनके सर पर चाँद
मै परशुराम का फरसा मैं ही श्री राम का बाण
तू रावण का कोलाहल है, और कंश का हाहाकार
में सृष्टि का हूँ विजय नाद, और धर्म की जय जयकार
में भी अनंग, तू भी अनंग
तू संग संग , में अंग अंग
तू है अरूप, में दिव्य रूप
तु कल है, कपट का है कुरूप
तु खण्ड-खण्ड, मैं हूँ अखण्ड
मैं शान्तिरूप हूँ मैं प्रचण्ड
मैं ही सकार, मैं ही नकार
मैं धुआंधार, मैं ही मकार
मैं ही पुकार, चीत्कार,
मैं नमस्कार, मैं चमत्कार
और मैं ही हूँ तूफान, मैं ध्यान
मैं ज्ञान, मैं सर्व शक्तिमान
बैरियों का बैर, प्रेमियों की प्रीत
निर्बलों का मान, पुण्य की मैं जीत
मैं ही खटपट, मैं ही झटपट, मैं ही मंदिर मस्जिद का पट
मैं ही इस घट, मैं ही उस घट, मैं ही पनिहारिन और पनघट
मैं ही अटकन, मैं ही भटकन, मैं ही इस जीवन की चटकन
मैं अर्थवान, मैं धर्मवान, मैं मोक्षवान, मैं कर्मवान
मैं ज्ञानवान, विज्ञानवान, मैं दयावान, मैं समाधान
कर्म भी मै हूँ, मर्म भी मै हूँ, जीवन का सब धर्म भी मैं हूँ
जीवन के इस पार भी मैं हूँ, जीवन के उस पार भी मैं हूँ
जीवन का उद्देश्य भी मैं हूँ, जीवन का उपकार भी मैं हूँ
आह भी मैं हूँ, वाह भी मैं हूँ, इस जीवन की चाह भी मैं हूँ
तन भी मैं हूँ, मन भी मैं हूँ, इस जीवन का धन भी मैं हूँ
आन भी मैं हूँ, मान भी मैं हूँ, इस जीवन की शान भी मैं हूँ
ज्ञान भी मैं हूँ, दान भी मैं हूँ, जीवन का अभिमान भी मैं हूँ
जीत भी मैं हूँ, हार भी मैं हूँ, इस जीवन का सार भी मैं हूँ
सन्त भी मैं हूँ, अंत भी मैं हूँ, आदि और अनंत भी मैं हूँ
भूख प्यास और आस भी मैं हूँ, जीवन का विश्वास भी मैं हूँ
Kaise पार beta मुझसे पायेगा, Kaise mere saamne टिक पायेगा
सत्य aur धर्म vale पैरों tale, भूमि पर hi buri tarah कुचला जायेगा

WRITERS

Abhinav Prateek

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other