LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Khaalipan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तेरा मिलना है मेरा जलने
बीते कल में यादों का धुंआ लगे
डरी सी रहूँ मैं भरी सी रहूँ
मेरे दिल में वादों का धुंआ लगे

तुमको भूलना चाहता हूँ मगर
तुमको भूलने का नहीं है जिगर
खालीपन से भरा मेरा सारा शहर
खालीपन अब तेरे बाद है हमसफ़र

मेरी राहों पे तेरी यादों का घर
जाता ही नहीं दिल से तेरा असर
खालीपन से भरा मेरा सारा शहर
खालीपन अब तेरे बाद है हमसफ़र

बीती बातों का झरना है
सूनेपन से जिसने दिल भरना है
बीती बातों का झरना है
सूनेपन से जिसने दिल भरना है

यादों की ये इबादत
खाबो जैसी वो हकीकत
जाने कैसे खो गई
जो तेरी थी मोहब्बत

खालीपन से भरा मेरा सारा शहर
खालीपन अब तेरे बाद है हमसफ़र

तुमको भूलना चाहता हूँ मगर
तुमको भूलके मैं जाऊँगा मैं किधर
खालीपन अब तेरे बाद है हर डगर
खालीपन अब तेरे बाद है हमसफ़र
खालीपन से भरा मेरा सारा शहर
खालीपन अब तेरे बाद है हमसफ़र

WRITERS

Irshad Kamil

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other