दिल में मेरे है बेकरारी तुमसे
तू है गर आसपास तो जुनून तुमसे
जाऊँ दूर तो मैं जाऊँ कैसे तुमसे
राहें मेरी सारी मिल जाती हैं तुमसे
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे
ये ख़्वाब मेरे जो सारे हैं बदनसीब
शायद तामील तुम हो वो ख़्वाबों की
तेरे इश्क़ की आग में दिल जलता है
ये वो कसक है जिस में तू रहता है
ना ये दिल ना कभी तू संभलता है
ये जिस्म में रूह बन के तू बसता है
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे
गर तुम साथ ना होते खाली सा होता ये जहाँ
गर तुम बात ना करते वीरान सा होता आशियाँ
जाती जहाँ पे ये नज़रें दिखती बस तन्हाइयाँ
अब तो लगता है जैसे कायनात तुमसे यहाँ
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे
तुमसे ही प्यार तकरार भी है तुमसे
गुज़रता है मेरा हर लम्हा तुमसे