LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sapne

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
Yeah
Abhi Payla

बून बूँद से सपनो के
सागर भर दिए
धीरे धीरे धीरे खाली
बादल कर दिए

बनकर एक दिन आसमान में
तारा चमकूंगा
देखो माँ और पप्पा मैंने
सपने सारे सच कर दिए
देखा करता था खुली आँखों से
सपने जाग जाग के रातों को
जोड़ जोड़ किस्मत की लकीरें
बनता हाथों को

था वक़्त बुरा जो बदल दिया
और बदल दिया हालातों को
छुपा के रखा मैंने हर ग़म अपना
और सारे जज़्बातों को

जो नेगेटिव मेरी सोच करे
मिट्टी में मिला दिया बातों को
मुझे किसी बात की फ़िक्र नहीं
अगर भाई मेरा मेरे साथ हो तो

जीरो से करी थी शुरुआत
अब स्ट्रीम करूँ मैं लाखों को
मेरे आस पास बस ख़ास ख़ास
कुछ यार दोस्त ए
बाकी दुनियादारी से मुझको
लेना देना नहीं ए

शुरुवात से चला मैं
बनकर वन मैन आर्मी
मेरे आगे पीछे चलने वाली
सेना नहीं ए

शुरुवाती दिनो में एक दोस्त मिला
अज्जू भाई है साथ अब भी
कभी मिले जो तुमसे तो पूछ लेना
जैसे था कल मैं आज अब भी
मुझे मोटीवेट करे हर वो लाइक
दिल से आप जो करते हो
मेरे फैंस नहीं मेरे भाइयो के लिए
प्यार वाली झप्पी प्यार वाली झप्पी

बून बूँद से सपनो के
सागर भर दिए
धीरे धीरे धीरे खाली
बादल कर दिए

बनकर एक दिन आसमान में
तारा चमकूंगा
देखो माँ और पप्पा मैंने
सपने सारे सच कर दिए

दार्जीलिंग की है पैदाइश
और सिलिगुड़ी में पला बढ़ा
लोग कहते थे छोटे घर का लड़का
क्यूँ देखे सपना बड़ा

दिन दुगनी रात चौगनी वाली
बातें सच होने लगी
वो जितने जलते रहे मुझसे
मैं उतना होता गया बड़ा

मैंने बुरा किसी का नहीं करा
ना कभी अपना होने दिया
भरे आँखों में आँसू कई दफा
पर खुद को कभी ना रोने दिया

दिल साफ़ रखा मैं गिरा नहीं
बाकी जो हुआ वो होने दिया
मैं सीजता रहा बीज को तब तक
जब तक सही से बोह ना दिया

मैं रुका नहीं बढ़ता चला
आग की तरह हर बार जला
मैं खुद यहाँ तक नहीं आया
मुझसे हाथ पकड़ कर लायी कला

उस परवरदिगार का नाम लिया
ना कभी किसी की मांगी सलाह
महादेव की दृष्टि पड़े तो
बंदा कैसे रुक जाए भला

पापा ने सिखाया शान से जीना
माँ ने दिए मुझे संस्कार
कंटेंट रखा मैंने साफ़ शुद्ध
विचारों का करा ना व्यापार

लोग खुश नहीं खुद की तरक्की से
कैसे वो इंसान यार
उनकी जीत से ज़्यादा
शोर मचाये मेरी हार
शोर मचाये मेरी हार
शोर मचाये मेरी हार

WRITERS

Abhi Payla

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other