LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aashutosh Shashank Shekhar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा
कोटि-कोटि प्रणाम, शम्भु, कोटि नमन दिगम्बरा

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा
कोटि-कोटि प्रणाम, शम्भु, कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम ही देवाधि-देव
जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम् सत्यम् सुंदरा

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम ही देवाधि-देव
जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम् सत्यम् सुंदरा
शिवम् सत्यम् सुंदरा

निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा
दयानिधि दानिश्वरा, जय जटाधार अभयंकरा

निरंकार स्वरूप कालेश्वर महा योगीश्वरा
दयानिधि दानिश्वरा, जय जटाधार अभयंकरा
जटाधार अभयंकरा

शूल पाणी त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी
जय महेश त्रिलोचनाय विश्वनाथ विशम्भरा

शूल पाणी त्रिशूल धारी औगड़ी बाघम्बरी
जय महेश त्रिलोचनाय विश्वनाथ विशम्भरा
विश्वनाथ विशम्भरा

नाथ-नागेश्वर हरोहर, पाप-साप अभिशापतम
महादेव महान भोले, सदा शिव-शिव शंकरा

नाथ-नागेश्वर हरोहर, पाप-साप अभिशापतम
महादेव महान भोले, सदा शिव-शिव शंकरा
सदा शिव-शिव शंकरा

जगत-पति अनुरक्ती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा

जगत-पति अनुरक्ती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा
जय जयति जगदीश्वरा

जनम-जीवन जगत का संताप-ताप मिटे सभी
"ॐ नमः शिवाय" मन जपता रहे पञ्चाक्षरा

जनम-जीवन जगत का संताप-ताप मिटे सभी
"ॐ नमः शिवाय" मन जपता रहे पञ्चाक्षरा
जपता रहे पञ्चाक्षरा
आशुतोष शशाँक शेखर चन्द्र मौली चिदंबरा
कोटि-कोटि प्रणाम, शम्भु, कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा
कोटि नमन दिगम्बरा

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

LyricIQ Analysis

Top Emotion

Enjoyment

Sentiment
Thumbsup IconThumbsup IconThumbsup Icon
Theme

None