दिलों की खता ये सिर्फ नई है
आंखों की गुस्ताखियां भी कई हैं
तू गई है जब से, मेरा मुझ में कुछ ना रहा
बस यादें ही तो तेरी साथ रहीं हैं
धड़कनें भी क्या फ़िदा थी तुझपे
तेरे जाने से ये भी थम सी गई हैं
कसूर मेरा क्या था मुझे इतना बता
मेरी गलतियाँ गिनाना, ये भी नया नइ है
मेरी जान-ए-जाना, तुझसे दिल लगाना, हाँ
काफी महंगा पड़ा, पड़ा दिल दुखाना, हाँ
मेरी जान-ए-जाना, तुझसे दिल लगाना, हाँ
काफी महंगा पड़ा, पड़ा दिल दुखाना, हाँ
पर बाहों में तेरी अब रहना नहीं है, रहना नहीं है
पर तुझसे कुछ भी अब कहना नहीं है, कहना नहीं है
झूठे वादों में यूँ ही अब तेरे
हाँ, बहना नहीं है, नहीं है
मेरी जान-ए-जाना, तुझसे दिल लगाना, हाँ
काफी महंगा पड़ा, पड़ा दिल दुखाना, हाँ
मेरी जान-ए-जाना, तुझसे दिल लगाना, हाँ
काफी महंगा पड़ा, पड़ा दिल दुखाना, हाँ
नाराज़गी कब फ़ासलों का नाम हो गई
क्यूं तुझसे मैं और मुझसे तू अनजान हो गई
नाराज़गी कब फ़ासलों का नाम हो गई
क्यूं तुझसे मैं और मुझसे तू अनजान हो गई