जब बातें हुईं, कब रातें हुईं
आँखों में तेरे पल काटे कई
सोए तो सुबह बनके तू मिल गई
रोए तो दवा बनके तू मिल गई
खोए को वजह बनके तू मिल गई
बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ(बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ)

तुझसे जो जुड़ी, नींदें भी उड़ीं
अच्छी क्यूँ लगे ये आदत बुरी
दिल को छुआ, और पता ना चला
उठता धुआँ दिल छुपा ना सका
बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ(बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ)
बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ(बेफ़िकरियाँ, बेफ़िकरियाँ)
कुछ देर सही, दो पल को कहीं
गर हाथ को तेरा हाथ जो मिल जाए
भागी सी मेरी साँसें भी थमी
धड़कन भी कभी एक पल को सँभल जाए
सोहबत ये तेरी आदत है मेरी(सोहबत ये तेरी आदत है मेरी)
और बनकर लत सी ये दिल को लग जाए(और बनकर लत सी ये दिल को लग जाए)