दिल भी लगाना मुसीबत है जाना
ले तेरे इश्क में दीवाने की हो गई क्या हालत है जाना
जाना ना तू हां तू मेरे इश्क को आबाद कर
यूं कुछ यूं भर बाहों में के आज़ाद कर
तू रख ले सांसे मेरी गिरवी मगर
ये कर्ज दे के मुझसे कभी जाने की ना फिर बात कर
ले जाने जा तेरा हुआ जी चाहे वैसे खर्च दे
दर्दे दवा हर दर्द की जी भर के फिर से मुझे दर्द दे
कर ज़ालिमा इक और दफा बर्बाद पर इस शर्त पे
तेरे हिज्रे गम से ना मरे तो मार देना मुझे हंस के
बैठे-बैठे चौखटों पे तेरी मेरी जाना
कितने ही दिन यूं ही कट गए हाय
भूरी बुरी आंखें जिसे देखूं मार डाले
मुझे भी देखूं नजर भर के हाय
जान जा रही हो पर तू सामने जो मेरे
दिल देखे तुझे रुक रुक के हाय
या मेहंदी मेरे नाम की हथेलियों पे तेरी
हो खुदाया ऐसा कुछ कर दे हाय
सब हार बैठा तेरी चांद वालियों के सदके
तेरी मिसाल नुसरत की कवालियों में दर्ज है
मैं मामूली सा शायर तेरी तारीफें करूं
तू मेरी शायरी पे बजने वाली तालियों से बढ़के
मुझे जरूरत तेरी जैसे रात को सुबह की
तू ख्वाब मेरा चाहूं अपने ख्वाब को मैं पालू
तू जरूरत मेरी जैसे उल्टे हाथ को दुआ की
मेरे सजदों में शामिल और नमाजों में भी
मेरे गुनाह में शामिल तू मेरी शराबों में भी
और जब शराब बनके उतरे मेरे जिस्म में तू
हर जरा जरा तेरा मेरा तू बचा ही नहीं
ले जाने जां तेरा हुआ जी चाहे वैसे खर्च दे (हा हा)
दर्दे दवा हर दर्द की जी भर के फिर से मुझे दर्द दे (हा हा)
कर ज़ालिमा इक और दफा बर्बाद पर इस शर्त पे (हा हा)
तेरे हिज्रे गम से ना मरे तो मार देना मुझे हंस के (हा हा)