ऐसी भी क्या बात है तुम क्यूँ मुस्कुरा रहे
ऐसी भी क्या रात है तुम सो नहीं पा रहे
कहीं दिल लगा कर आए हो या दिल से हार गये
कहीं दिल लगा कर आए हो या दिल से हार गये
हमसे ना पूछो हम तो क्या क्या कर गये
जो ना करना था हम तो वो भी कर गये
कभी दिल लगा कर आए थे अब दिल से हार गये
कभी दिल लगा कर आए थे अब दिल से हार गये
तुम्हे क्या पता इस दिल ने क्या क्या है सहा
दिया जितना दे सकते थे हमको क्या मिला
हसते हसते दिल लूटा कर सबसे से हार गये
हसते हसते दिल लूटा कर खुद से हार गये
वो बात पुरानी हो गई होगी उसके लिए
ज़रा सोचो उस दिल का जिसने हर गम फिर से लिए
फिर बेवफा हमको तुम तन्हा क्यू कर के गये
फिर बेवफा हमको तुम तन्हा क्यूँ कर के गये
सारा दिन तेरी याद में गुज़र जाता है
पलकें भी तेरी याद में भीग जाती है
पर दिल ये सुनेगा नहीं अब तेरी भी सनम
तू लौट के भी आजा मगर मुझे नफ़रत की कसम
ऐसी भी क्या बात है तुम क्यूँ मुस्कुरा रहे
ऐसी भी क्या रात है तुम सो नहीं पा रहे
कहीं दिल लगा कर आए हो या दिल से हार गये
कहीं दिल लगा कर आए हो या दिल से हार गये