क्या मोहब्बत तू करता नहीं?
क्या मोहब्बत तू करता नहीं?
तेरे प्यार में राँझा बन गया
तेरे संग मैं चलूँ, हाँ जी, इतनी सी दुआ
मेरी हर बातों में, दिल की फ़रियादों में
तेरा ही दर्द छुपा, कोई ना जाने
सबसे मैं मिलता हूँ, हँस के सँभलता हूँ
वक़्त-बेवक़्त तुझे याद क्यूँ करता हूँ?
क्या मोहब्बत तू करता नहीं?
तेरे चेहरे में दिखता नहीं
तेरे हर झूट को अपना बनाया था
तेरे हर पन्ने में खुद को सजाया था
तू समझ ना पाई प्यार मेरे दिल का
मैं तो मुसाफ़िर था तेरी हर मंज़िल का
तू समझ ना पाई हर्फ़ मेरे दिल का
मैं तो मुसाफ़िर था तेरी हर मंज़िल का
कुछ भी नहीं तेरे बिना मेरा
कैसे बताऊँ मैं तेरे बिना कैसा
सोचा नहीं था मैंने इस कदर मैं टूटूँगा
तुझ को अपना बनाकर दूर जाते देखूँगा
जा तुझे छोड़ दिया, रास्ता मोड़ दिया
तेरी हर गुस्ताख़ी को आज है माफ़ किया
क्या मोहब्बत तू करता नहीं?