LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Shiv Ki Chetavani

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
क्या याद नहीं तुमको शंभू, मेरी नवीन लास्य
क्या याद नहीं तुमको शंभू, मेरी घनघोर तपस्या
मैने सिर काटे सारे जब, क्या याद नहीं वो बलिदान
क्या याद नहीं वो रचना जिसमें किया तुम्हारा ही बखान
मैं सुबह-शाम तुमको जपता, हो तुम ही मेरे परम देव
मैं आज खड़ा हूँ समक्ष तेरे, तो आये नहीं क्यों महादेव?
क्या भूल हुई, क्या भाव नहीं, क्या तप में मेरे चूक हुई?
क्यों स्थूल हुई, क्यों देख रहा दृश्य? पूजा सब धूल हुई?
वो राम युद्ध के हेतु आया, मार रहा हर योद्धा को
जो सती को मैं हँस कर लाया, कोप है हर वानर को
वो हैं हावी होते महादेव, मैं चाहूं तुमको महादेव
तुम युद्ध करो इस ओर, कराओ विजय हमारी महादेव

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

तू जिससे रावण युद्ध करे, वो तीन लोक का दाता है
महादेव बोले आश्चर्य से, तू मेरा क्या गुण गाता है?
मैं स्वयं राम को भजता हूँ, जप नाम तपस्या करता हूँ
हैं इष्ट मेरे वो प्रभु राम, मैं खुद चरणों को भजता हूँ
वो राम, सत-चित-आनंद, परम आनंद उन्हीं से आता है
ये सृष्टि ऋतुएं भिन्न-भिन्न में विकार उन्हीं से आता है
तू युद्ध करेगा क्या उनसे, साहस तुझमें जो लड़ने का
ये जान मूढ़ अज्ञानी, साहस खंड उन्हीं से आता है
ये भौतिक सिद्धि उनसे ही, तुझ मूढ़ में बुद्धि उनसे ही
जो सती को तूने हरा हुआ, वो सती प्रकट हैं उनसे ही
वो तीनों लोक के ज्ञाता हैं, वो तीनों लोक के दाता हैं
हर देवी-देवता, अनुभूति उनके समक्ष ही लाता है
वो जन्म-कर्म से परे हैं, न वो मानव भौतिक बुद्धि के
गुण, रूप, लीला हैं पार, मूर्ख! न समझ पाए हर बुद्धि ये
तुझमें जीवन भी उनसे ही, जा चरण पकड़ अब उनके ही
जब चरणों में गिर जाएगा, कर क्षमा याचना उनसे ही
अब रहा कोई न राह, तुझी बस एक ही मार्ग बताता हूँ
तू प्रभु राम की शरण में जा, मैं तुझको ये बतलाता हूँ
ना क्षमा मेरी, युद्ध करूँ, तो मैं भी हारा जाऊँगा
जो मान लिया तो जय तेरी, ना तुझे बचा मैं पाऊँगा

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

WRITERS

Siddharth Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © Shemaroo Entertainment Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other