ओ मेरे साजन क्यों खिला-खिला चाँद ये
झूमे मेरा मन अब तू जो मिला है
क्यों ऐसी ख़ुशबू साँसों में घुल गई?
क्या है ये जादू मैं भी पिघल गई?
अब नींद नहीं चैन नहीं कैसे कहूँ मैं?
तेरी बाँहों में हो तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं
तेरी बाँहों में हो तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं
छेड़ूँ मैं जो तुझे एक लहर उठे रे
होंठों को छू लूँ तो तन सिहर उठे रे
आग ये दिल में हर पल ये जलेगी
ज़िंदगी सारी ये रोशन करेगी
भेद क्यों लगे तेरा तेवर ये तीखा?
किसी को ना दिखा दिल शहद से मीठा
सात जनम में अब साथ रहूँगी
कितने भी ग़म हों मैं सारे सहूँगी
पहले मैं सहूँगा फूलों सा मैं रखूँगा
होने दूँ ना तुझे कोई दर्द भी हल्का
है तेरे साथ सारी ज़िंदगी होगी छाँव में
तेरी बाँहों में हो तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं
तेरी बाँहों में हो तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं
खट्टी सी मीठी सी तेरी मेरी कहानी
तू कहे वो वही रही राणाबाली की रानी
बन के मैं पायल तेरे क़दमों को चूमूँ
और जहाँ चले तू संग तेरे मैं घूमूँ
तू ही है आसमान सूरज तू चाँद तू
धूप है धूप की ठंडी सी साँझ तू
मेरा सवेरा और तेरा अँधेरा
अब से जो है तेरा वो आधा है मेरा
तेरे बिन जी ना पाऊँ किसे मैं समझाऊँ?
तू मेरा घर है संसार तू मेरा
नन्हा तेरे जैसा ही हो माँगूँ दुआ मैं
तेरी बाँहों में हो तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं
तेरी बाँहों में तेरी बाँहों में
बस मेरा रहे तू और तेरी रहूँ मैं