LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Abhi Na Jao Chhod Kar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
अभी ना जाओ छोड़कर
के दिल अभी भरा नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर
के दिल अभी भरा नहीं

अभी अभी तो आयी हो
अभी अभी तो
अभी अभी तो आयी हो
बहार बनके छायी हो
हवा ज़रा मेहेक तो ले
नज़र ज़रा बेहेक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा
ये शाम ढल तो ले ज़रा
ये दिल संभल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ
नशे के घूंट पी तो लूँ
नशे के घूंट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं
अभी तो कुछ सुना नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर
के दिल अभी भरा नहीं

सितारें झिलमिला उठे
चराग जगमगा उठे
बस अब ना मुझको टोकना
बस अब ना मुझको टोकना
ना बढ़के राह रोकना
अगर मैं रुक गयी अभी
तो जा ना पाऊँगी कभी
येही कहोगे तुम सदा
के दिल अभी नहीं भरा
जो ख़तम हो किसी जगह
ये ऐसा सिलसिला नही
अभी नहीं, अभी नहीं
नहीं नहीं, नहीं नहीं
अभी ना जाओ छोड़कर
के दिल अभी भरा नहीं

अधूरी आस
अधूरी आस छोड़के
अधूरी प्यास छोड़के
जो रोज़ यूँही जाओगी
तो किस तरह निभाओगी
के ज़िन्दगी की राह में
जवान दिलों की चाह में
कई मक़ाम आएंगे
जो हमको आज़मायेंगे
बुरा ना मानो बात का
ये प्यार है गिला नहीं
हाँ, येही कहोगे तुम सदा
के दिल अभी भरा नहीं
हाँ दिल अभी भरा नहीं
नहीं नहीं, नहीं नहीं

WRITERS

JAIDEV, N/A SAHIR

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other