गुमशुदा, ढूँढने चला हर जगह
हमारी ख़्वाहिशों का जहाँ, जो हो गया है गुमशुदा
तुझे ढूँढें आँखें मेरी हर जगह
मैं रेत सा हूँ यहाँ ठहरा हुआ
इस नाज़ुक से दिल के ही वास्ते
गुमशुदा, ढूँढने चला हर जगह
हमारी ख़्वाहिशों का जहाँ, जो हो गया है गुमशुदा
गुमशुदा जो तारों में कभी था लिखा
याद बन के क्यूँ रह गया? हो गया है गुमशुदा
कभी ना कभी वापस तू लौट आएगी
आसमानों में रंग खिल उठेंगे
नदियाँ फिर से बहने लगेंगी
हम दोनों तो मिल के रहेंगे
इस सफ़र में तो तू ही है राही
इस नाज़ुक से दिल के ही वास्ते
गुमशुदा, ढूँढने चला हर जगह
हमारी ख़्वाहिशों का जहाँ, जो हो गया है गुमशुदा
गुमशुदा जो तारों में कभी था लिखा
याद बन के क्यूँ रह गया? हो गया है गुमशुदा
इन्हीं आँखों में आँखें मिला के
जीना चाहूँ मैं ज़िंदगी सारी
यादों का ये समुंदर क्यूँ खींचे
इस नाज़ुक से दिल के ही वास्ते
जहाँ तू और मैं हुए थे गुमशुदा