LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Toilet Ka Jugaad

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दुनिया चली मार्स पे
चाँद ज़मीन पे बिक रयो
अरे ब्लैक एंड वाइट से कलर हुआ
अब थ्रीडी में सब दिख रयो
दुनिया चली मार्स पे
चाँद ज़मीन पे बिक रयो
ब्लैक एंड वाइट से कलर हुआ
अब थ्रीडी में सब दिख रयो
हज़ारों चढ़ गये एवरेस्ट का पहाड़
हज़ारों चढ़ गये एवरेस्ट का पहाड़
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
कब तक लेगो तू पेड़ों की आड़
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़

पब्लिक में भर दो लाज सरम
सभ्यता यही सिखाये
घूँघट खेँचो पेट तक
बैठो साड़ी उठाये
भाभी निकली तड़के तड़के
रस्ते खड़े लड़के रहे ताड़
सुन ले क्या नेचर की पुकार
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
कब तक लेगो तू खम्बो की आड़
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़

टूरिस्ट देखे क़िले और महल जो
देस की सान बढ़ाए
हम तो समझ के बाप का माल
कोने भिगो के आये
बास मारे अब अपनी विरासत
नास हुआ आचार विचार
तेल देख तू तेल की धार
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
महक रही हैं देस की गलियाँ
साँस लेना हो गयो मुहाल
स्वच्छ बनेगा भारत ख़ुद ही
देख ले अपने घर का हाल
नदी किनारे बैठेगा तू
सब पानी में मिल जाएगो
वही बहेगा नालकों से
फिर उसको ही तू पी जाएगो
हाथ में ले के इज़्ज़त अपनी
खड़ा है तू क्यूँ मैदानो में
दिखे कोई जो धार मारता
रपट लिखा दो तुम थानों में
खुले में है जो शान अगर
तो धोती पहनना छोड़ दे
हर चीज़ परम्परा नहीं रे प्यारे
आड़ तू लेना छोड़ दे
आड़ तू लेना छोड़ दे आड़ तू लेना छोड़ दे
बिल कर्मों का ना सभ्यता पे फाड़
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
कब तक लेगो तू पेड़ों की आड़
भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़
ओ भैया धाड़ धाड़ धाड़ कर ले
अब तो टॉयलेट का जुगाड़

WRITERS

GARIMA WAHAL, SIDDHARTH SINGH, VICKEY PRASAD

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other