ऐ बम्बई, मेरा घर, मेरी जान
तेरी भाग-दौड़ के बीच पला-फला हूँ, तुझसे रूबरू रहकर भी तुझसे नावाक़िफ़ हूँ
कुछ बातें जानी-पहचानी सी हैं, कुछ सुराग़ जो मैं खोजता चला
क्या मैं तुझमें बसता हूँ, या तू मुझमें बसी है, मैं कह न सका
तो जब आसमान में निराशा के घने बादल छाएँ
और तेरे चेहरे से वो रौनक ढल जाए
तो याद रखना तुझसे मेरा ये पैग़ाम है