इन राहों में मैं सो जाऊँगा
तेरी आँखों में मैं खो जाऊँगा
माना कच्चा मुसाफ़िर हूँ दीवाना गुमशुदा
कांटों को आज़माएंगे जब पाना गुलिस्तां
ख़तरा है हर गली में और घबराता दिल मेरा
बिछड़े न यारा हमसफ़र ये मेरी इल्तिज़ा
इन राहों में मैं सो जाऊँगा
तेरी आँखों में मैं खो जाऊँगा
है दूरी मंज़िलो में पर जज़्बा है बेज़नाह
मंज़ूरी देती अपनी लहराके क़ौस-ए-क़ज़ा
तेरे नक़्शे क़दम पे देखी सारी कायनात
बिछड़े अगर, अफ़सोस क्या, किस्मत में था लिखा
ओ ज़ालिमा मुझको यूँ ना सता
ओ मास़ुका मुझको मन में बसा
तेरी यादों में मैं रह जाऊँगा
इन राहों में मैं सो जाऊँगा
तेरी आँखों में मैं खो जाऊँगा