LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aa Gaya

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
क्या हुआ तुम को अगर
चेहरे बदलना आ गया
हम को भी हालात के
साँचे में ढलना आ गया

आ गया..आ गया

रौशनी के वास्ते
धागे को जलते देख कर
ली नसीहत मोम ने
उसको पिघलना आ गया

आ गया..आ गया

शुक्रिया बेहद तुम्हारा,
शुक्रिया ऐ पत्थरों
सर झुका कर जो मुझे
रस्ते पे चलना आ गया

आ गया..आ गया

सरफिरी आँधी से
उसकी दोस्ती क्या हो गई
धूल को इंसान के सर तक
उछलना आ गया

बिछ गए फिर खुद-ब-खुद
रास्तों में कितने ही गुलाब
जब हमें काँटों पे
नंगे पाँव चलना आ गया

आ गया..आ गया

चाँद को छूने की कोशिश में
तो नाकामी मिली
हाँ मगर नादान बच्चे को
उछलना आ गया

आ गया..आ गया

पहले बचपन, फिर जवानी,
फिर बुढ़ापे के निशान
उम्र को भी देखिए
कपड़े बदलना आ गया

आ गया..आ गया

WRITERS

Krishan Naaz

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other