LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aasmaan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मैं ढूँढता हूँ जिसे
वो जहाँ नहीं मिलता
वो नई ज़मीन, नया आसमाँ
नहीं मिलता

मैं ढूँढता हूँ जिसे
वो जहाँ नहीं मिलता
वो नई ज़मीन, नया आसमाँ
नहीं मिलता

नई ज़मीन, नया आसमाँ
मिल भी जाये
नए बशर का कहीं कुछ
निशान नहीं मिलता
वो तेग़ तो मिल गई
जिससे हुआ है क़त्ल मेरा
किसी के भी हाथ पर
उस का निशाँ नहीं मिलता

मैं ढूँढता हूँ जिसे
वो जहाँ नहीं मिलता
वो नई ज़मीन, नया आसमाँ
नहीं मिलता

जला है दिल मेरा,
पर किसी को यक़ीन नहीं
उन्हें क्या पता,
इन शोले में धुआँ नहीं मिलता
जो इक ख़ुदा नहीं मिलता
तो इतना मातम क्यूँ ,
यहाँ तो कोई मेरा
हमज़बाँ नहीं मिलता

मैं ढूँढता हूँ जिसे
वो जहाँ नहीं मिलता
वो नई ज़मीन, नया आसमाँ
नहीं मिलता

खड़ा हूँ कब से मैं
चेहरों के एक जंगल में
तुम्हारे चेहरे-सा
कुछ भी यहाँ नहीं मिलता

मैं ढूँढता हूँ जिसे
वो जहाँ नहीं मिलता
वो नई ज़मीन, नया आसमाँ
नहीं मिलता

WRITERS

Kaifi Aazmi

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other