LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ishq Ka Asar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हो ना हो ये इश्क तेरे का असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना
दिन भर सोचु तुझसे मिलने के बहाने
आये जो तू मिलने मुझसे
फिर कभी दूर मुझसे जाये ना

हो ना हो ये इश्क का ही असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना

तेरी नज़र पे ही मेरी नज़र है
इस रात में ही अब मेरी सहर है
ना धूप लगे ना भूख लगे
अँधेरा भी मुझे अब डराये ना

हो ना हो ये इश्क तेरे का असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना
हो ना हो ये इश्क तेरे का असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना
जब तुम्हें देखता हूँ ख़ुदा की कसम मैं ख़ुदा देखता हूँ
साँसें थम जाती हैं जब ऐसी अदा देखता हूँ
दुआ करो कि दिल मेरा कहीं चैन पाए
बंद करूं आंखें तो थोड़ी नींद मुझे भी आये
हो ना हो ये इश्क तेरे का असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना
दिन भर सोचु तुझसे मिलने के बहाने
आये जो तू मिलने मुझसे
फिर कभी दूर मुझसे जाये ना

कहते हैं सब मिज़ाज मेरे थोड़े बदल गए
ख़्यालों में तू हर पल मेरे साथ चले
कहने से तेरे चाँद भी है ज़्यादा चमके
तारों से हुई ही थी ये बात मेरी
साथ तेरे बीताऊँ बाकी ज़िंदगी
कोई मुझे इस सपने से जगाए ना
हो ना हो ये इश्क का ही असर है
नींद जो मुझे रात भर आये ना

WRITERS

Ali Ahmed

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other