LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Musaafir

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आँखों में रहा
दिल में उतर कर नहीं देखा
कश्ती के मुसाफ़िर ने
समुंदर नहीं देखा

बे-वक़्त अगर जाऊँगा
सब चौँक पड़ेंगे
एक उम्र हुई
दिन में कभी घर नहीं देखा

जिस दिन से चला हूँ
मेरी मंज़िल पे नज़र है
आँखों ने कभी
मील का पत्थर नहीं देखा
ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं
तुमने मेरा काँटों भरा बिस्तर नहीं देखा

यारों की मोहब्बत का
यक़ीं कर लिया
मैंने फूलों में छुपाया हुआ
ख़ंजर नहीं देखा
महबूब का घर हो कि बुज़ुर्गों की ज़मीने
जो छोड़ दिया फिर उसे मुड़कर नहीं देखा



ख़त ऐसा लिखा है कि
नगीने से जड़े हैं
वो हाथ कि जिसने
कोई ज़ेवर नहीं देखा
पत्थर मुझे कहता है
मेरा चाहने वाला
मैं मोम हूँ
उसने मुझे छूकर नहीं देखा

WRITERS

Bashir Badr

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other