LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Purani Jeans

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पुरानी जीन्स और गिटार
मोहल्ले की वो छत और मेरे यार
वो रातों को जागना
सुबह घर जाना
कूद के दीवार
वो सिगरेट पीना
गली में जाके
वो करना दांतों को घड़ी घड़ी साफ़
पहुंचना कॉलेज हमेशा लेट
वो कहना सर का
Get out from the class
वो बाहर जाके हमेशा कहना
“यहाँ का सिस्टम ख़राब”
वो जाके कैंटीन में टेबल बजाके
वो गाने गाना यारों के साथ
बस यादें, यादें, यादें रह जाती हैं
छोटी, छोटी, बातें रह जातीं हैं
बस यादें, यादें, यादें रह जाती हैं
छोटी, छोटी, बातें रह जातीं हैं
बस यादें

वो पापा का डांटना
वो कहना मम्मी का
छोड़ें जी आप
तुम्हें तो बस नज़र आता है
जहाँ में बेटा मेरा ही ख़राब
वो दिल में सोचना
कर के कुछ दिखादें
वो करना प्लैनिंग
रोज़ नयी यार
लड़कपन का
वो पहला प्यार
वो लिखना हाथों पे A + R
वो खिड़की से झांकना
वो लिखना लेटर
उन्हें बार बार
वो देना तोहफे में
सोने की बालियां
वो लेना दोस्तों से पैसे उधार
बस यादें, यादें, यादें रह जाती हैं
छोटी, छोटी, बातें रह जातीं हैं
बस यादें, यादें, यादें रह जाती हैं
छोटी, छोटी, बातें रह जातीं हैं
बस यादें

ऐसा यादों का मौसम चला
भूलता ही नहीं दिल मेरा
कहाँ मेरी जीन्स और गिटार
मोहल्ले की वो छत, और मेरे यार
वो रातों को जागना सुबह घर जाना
कूद के दीवार पुरानी जीन्स और गिटार
मोहल्ले की वो छत, और मेरे यार

WRITERS

Ali Haider, Arshad Mahmud, John Mall, Nazir Kazmi

PUBLISHERS

Lyrics © TUNECORE INC, IPRS, COMP (Collective Organization For Music Rights in Pakistan (Guarantee) Ltd.)

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist