LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Dil Lagaayein Piano Mix

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दिल लगाएँ या ना लगाएँ सोचना, है ये सोचना
आज़माएँ या बाज़ आएँ सोचना, है ये सोचना
दिल ए ना तवाँ है चला कहाँ
किसी राहगुज़र का नहीं निशाँ

दिल चोट ही ना खाएँ तो बनती नहीं कहानी
इस राह में तो दिल टूटने की रस्म हैं पुरानी
मेहरबानियाँ है ये प्यार की जो नादानियाँ कराए
ये वो आग है ना जलाए तो कहीं चैन भी ना आए
खेल जाएँ या लौट जाएँ सोचना, है ये सोचना
झूल जाएँ या भूल जाएँ सोचना, है ये सोचना
दिल ए ना तवाँ है चला कहाँ
किसी राहगुज़र का नहीं निशाँ

जाने कहाँ ले जाएगी, कैसी है ये ख़ुमारी

जाने कहाँ ले जाएगी, कैसी है ये ख़ुमारी
इनकार भी किए जाए, पर दुनिया इसी से हारी
वो जो हो गए किसी पर फ़िदा, वो ना कोई बात माने
ये वो रोग है जो करे फ़ना, है किसी की दास्तानें
ना बताएँ या ना छुपाएँ सोचना, है ये सोचना
दिल बचाएँ या जाँ से जाएँ सोचना, है ये सोचना
दिल ए ना तवाँ है चला कहाँ
किसी राहगुज़र का नहीं निशाँ

WRITERS

Ali Sethi, Shakeel Sohail

PUBLISHERS

Lyrics © Reservoir Media Management, Inc.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist