LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Laddu Motichur Ka

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हे सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए
कुछ दिन का मेला है फिर तो झमेला है दीवानों
कोई देखे परी, कोई ख्वाब हूर का
कोई ख्वाब हूर का दिल
खाए पछताए, नहीं खाए पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए

डोलेगा डगमग तेरा प्रेम झूला
डोलेगा डगमग तेरा प्रेम झूला
जब सामने आएगा चक्की चूल्हा
ये नाज-नखरे तो कुछ दिन रहेंगे
फिर तुम लड़ोगे, पड़ोसी सुनेंगे
कुछ दिन का मेला है फिर तो झमेला है दीवानों
अरे-अरे शादी तो है वो लॉटरी, वो लॉटरी
जो लगे पछताए, जो ना लगे पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए

टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता है ये सीधा नहीं शादी रे
पंछी आज़ाद बन जाए क़ैदी रे
सुन-सुन-सुन-सुन-सुन-सुन-सुन-सुन-सुन
दो-चार दिन तो निभाना पड़ेगा
गले पड़ा ढोल है, बजाना पड़ेगा
सुन-सुन-सुन-सुन
सुन-सुन-सुन-सुन
दो-चार दिन तो निभाना पड़ेगा
गले पड़ा ढोल है, बजाना पड़ेगा
जब-जब किसी की अक़ल जाए मारी
करता है शादी की फिर वो तैयारी
कुछ दिन का मेला है फिर तो झमेला है दीवानों
अरे-अरे शादी तो वो गीत है, वो गीत है
जो गाए पछताए, जो ना गाए पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए

मेहंदी की ख़ुशबू को पहचानते हैं
मेहंदी की ख़ुशबू को पहचानते हैं
सिंदूर का मोल हम जानते हैं
आता है हर एक वचन को निभाना
जानते हैं रिश्तों की क़ीमत चुकाना
कुछ दिन का मेला है फिर तो झमेला है दीवानों
फूलों से महकी हुई ये हथकड़ी, ये हथकड़ी
जिसे लगे पछताए, नहीं लगे पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए
सुन राजा शादी लड्डू मोतीचूर का, मोतीचूर का
जो खाए पछताए, जो ना खाए पछताए

WRITERS

ANAND RAJ ANAND, PRADEEP LAAD, RANI MALIK

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Shemaroo Entertainment Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist