वे कमलेया, वे कमलेया वे कमलेया, मेरे नादान दिल
वे कमलेया, मेरे नादान दिल
दो नैनों के पेचीदा सौ गलियारे
इन में खो कर तू मिलता है कहाँ
तुझको अंबर से पिंजरे ज़्यादा प्यारे
उड़ जा कहने से सुनता भी तू है कहाँ
ज़िद पूरी फिर इक बार कर कमलेया वे कमलेया
बदले में सब कुछ हार कर कमलेया वे कमलेया
तुझपे खुद से ज़्यादा यार की चलती है
इश्क़ है ये तेरा या तेरी ग़लती है
गर सवाब है तो क्यों सज़ा मिलती है
दिल्लगी इक तेरी आज, कल, परसों की
नींद ले जाती है लूट के बरसों की
मान ले कभी तो बात ख़ुदग़र्ज़ों की
जिनपे चल के मंज़िल मिलनी आसान हो
वैसे रास्ते तू चुनता है कहाँ
कश्ती है दुनिया कस ले फ़िकरे ताने
उंगली पे आख़िर गिनता भी तू है कहाँ
वे कमलेया, मेरे नादान दिल
वे कमलेया, मेरे नादान दिल