बज रहा हनुमान तेरे नाम का डंका ।
जला डाली पल में तूने पाप की लंका ।
वीर कोई तुझ सा बलवान नहीं है ।
भक्त कोई तुझ सा महान नहीं है ।
अजर अमर वरदान धारी है तू ।
कलियुग का देव चमत्कारी है तू ।
महानता पे तेरी नहीं कोई भी शंका ।
जला डाली पल में तूने पाप की लंका ।
सभी से निराले हैं वीर हनुमान ।
दुख मिटाने वाले हैं वीर हनुमान
उठा लेते पर्वत विशाल हाथ में ।
राम जी की कृपा है तेरे साथ में ।
रक्षक है तू लखन जी के प्राण का ।
जला डाली पल में तूने पाप की लंका ।