छम छमाछम नाचे माँ अंजनी का लाला ।
राम नाम रस पी के हुआ मतवाला, हुआ मतवाला ।
कोई हनुमान बोले , कोई बजरंगी ।
पवनपुत्र जैसा कोई मिलेगा ना संगी ।
भर देता जीवन में सुख का उजाला, सुख का उजाला ।
छम छमाछम नाचे माँ अंजनी का लाला ।
लंका दहन करने वाले योद्धा महावीर ।
पल में बदल डाले भक्तों की तकदीर ।
तुझ सा नहीं जग में कोई दीन दयाला , कोई दीन दयाला ।
छम छमाछम नाचे माँ अंजनी का लाला ।
छम छमाछम नाचे माँ अंजनी का लाला ।