LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Mahakumbh Ki Gatha

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
श्राप ग्रसित थे देव सभी
जब क्रोध में थे दुर्वासा
युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा

हो हो हो हो

श्राप ग्रसित थे देव सभी
जब क्रोध में थे दुर्वासा
युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा

शक्तिहीन देवों को दानव
लगे प्रताड़ित करने
देख दशा जब श्री हरि विष्णु
चले जलधि को मथने
मंदराचल पर्वत की मथनी
सर्प वासुकी डोर
पूंछ पकड़ ली देवों ने
थे दानव मुख की ओर
कश्यप रूप में केशव ने जब
पर्वत पीठ रखा था
युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
हो युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा

पहले विश मंथन से निकला
ब्रह्मांड लगा जब डरने
निर्भय होकर पिया हलाहल
महादेव शंकर ने
कंठ में रोका नीलकंठ ने
प्रलय की बहती धारा
कालों के भी काल है शंभू
कालकूट भी हारा
अमृत कलश छीन असुरों से
श्री हरि विष्णु भागे
छलकी बूंदे जहां-जहां
कुंभ वहीं पर लागे
सूर्य चंद्रमा शनि बृहस्पति
बीच में कलश छुपा था
युगों-युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
हो युगों-युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा

योगी जोगी नागा साधु
सब अस्नान में रहते हैं
कुंभ नहाए मोक्ष मिले
वेद पुराण ये कहते हैं
धरा के कोने-कोने से
उमड़े जन सैलाब
पट जाती है कुंभ में नदियां
पट जाते हैं घाट
धन्य है भारत देश जो ऐसा
पावन पर्व मनाता
युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
हो युगों युगों से बहे सनातन
महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये महाकुंभ की गाथा (हो हो)
ये है महाकुंभ की गाथा (हो हो)

PUBLISHERS

Lyrics © Audiam, Inc.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other