गाण्डीव हाथ में था फिर भी,
"पार्थ! ये करुणा नहीं, मोह का जाल है,
धर्म तेरे सामने है-अब कैसा सवाल है?"
बाहर नहीं, पहले भीतर लड़-
उठ अर्जुन! अब रण में उतर!
जिसका जन्म हुआ, उसका अंत निश्चित,
आत्मा शाश्वत-अजर, अविनिश्चित।
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि,
न शस्त्र काटे, न अग्नि जलाए,
तेरे भीतर ही परमात्मा है।
कर्म कर, फल की चिंता छोड़,
स्वयं को जीता-जग को जीता!
"माधव! अपना विराट दिखाओ।"
सूर्य, चंद्र, अग्नि, आकाश-
एक ही रूप में पूरा प्रकाश।
मैं काल हूँ, मैं समय की चाल,
आरंभ भी मैं, अंतिम भी काल।
काम को जीत! क्रोध को जीत!
धर्म जहाँ-वहीं कृष्ण खड़े,
अपना पूरा पुरुषार्थ जोड़!
अर्जुन ने फिर धनुष उठाया,
"नष्टो मोहः स्मृतिर्लब्धा-
अब मेरा कर्म ही मेरा धर्म,
और धर्म के साथ स्वयं कृष्ण।