मैं ना जानूँ तुझे चाहती हूँ कब से
साँसें चलती हैं बस तेरे नाम से
कोई तो मिला दे मुझे मेरे रब से
कभी माँगा नहीं कुछ मैंने रब से
दुआ करती हूँ बस तेरे नाम से
कोई तो मिला दे मुझे मेरे रब से
मैं ज़िंदगी हूँ तेरी, तू ज़िंदगी है मेरा
तेरे सिवा कोई और नहीं मेरा
मैं ख़्वाब हूँ तेरी, तू ख़्वाब है मेरा
अब जीना-मरना तेरे संग, यारा
इक पल न सोचूँ तो, इक पल ना देखूँ तो
तेरी मैं हो जाऊँ, तुझमें समा जाऊँ
हाँ, सच में ही ना सही, ख़्वाबों में ही सही
क्या है पता, कल मिलें या ना मिलें
क्या चाहूँ और, पास तू है 'गर?
कुछ ना चाहूँ कभी तेरे बग़ैर
मैं साँस हूँ तेरी, तू साँस है मेरा
तेरे बिन अब तो ना जीना गँवारा
मैं प्यास हूँ तेरी, तू प्यास है मेरा
तेरे बिन कोई ना आएगा दुबारा
मैं ज़िंदगी हूँ तेरी, तू ज़िंदगी है मेरा
मुमकिन नहीं है तेरे बिना गुजारा
मैं ज़िंदगी हूँ तेरी, तू ज़िंदगी है मेरा
तू सिर्फ़ मेरे जीने का सहारा