ख्वाबों में तेरे, उड़ने लगा हूँ
कुछ ख्वाब खुद के, बुनने लगा हूँ
यूँ दूर तुझसे, रहते हुए अब
दिल की नसीहत, सुनने लगा हूँ
यादों की चादर, ओढ़े हुए हम
हर ख्वाब की लहरों में गिरते उभरते हुए हम
देती मुझे ये रात दिन बेचैनियाँ
खुशबू में तेरी, हिलने लगा हूँ
बिन बात यूँ ही, हँसने लगा हूँ
राहों में तेरी, आँखें बिछाये
दिल की हिदायत, सुनने लगा हूँ