साहस दिया है जो तुमने नदी को
साहस दिया है जो तुमने नदी को
साहस दिया है जो तुमने ज़मीन को
साहस की जिससे समंदर बना है
साहस की जिससे ये अंबर तना है
ऐसी ही शक्ति से जागे ये अंतर
कहते यही बात हैं हम निरंतर
किसी भय के आगे मेरा मन ना काँपे
चुनौती मेरी शक्ति जी भर के जाँचे
किसी भय के आगे मेरा मन ना काँपे
चुनौती मेरी शक्ति जी भर के जाँचे
कठिनाइयों को मैं भयभीत कर दूँ
हर हार को ही मैं जीत कर दूँ
आँसू से हों जब भरी मेरी आँखें
अकेला लड़ूँ ना झुकूँ जग के आगे
मदद के लिए जब कोई पास ना हो
अँधेरा घना हो, कोई आस ना हो
मदद के लिए जब कोई पास ना हो
अँधेरा घना हो, कोई आस ना हो
हमें देना साहस कि हिम्मत ना हारें
रोकर कभी भी तुम्हें ना पुकारें
नई राह पर हम चलें खुद संभलकर
अपने ही बल पर खड़े हों गिरकर