बांके बिहारी सुनो अर्जी हमारी
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
सोना ना चांदी ना धन मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
तेरे ही कृपा से हूँ बांके बिहारी
तेरे ही कृपा से हूँ बांके बिहारी
अर्जी सुनो अब तो मोहन हमारी
अर्जी सुनो अब तो मोहन हमारी
तू मिल सके वो करम मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
महिमा है ऐसी बिन मांगे मिल जाए
महिमा है ऐसी बिन मांगे मिल जाए
काज सारे बिगड़े मोहन तू ही बनाये
काज सारे बिगड़े मोहन तू ही बनाये
मधुबन का जल और पवन मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
मर्जी से तेरी चले ये संसार है
मर्जी से तेरी चले ये संसार है
हम भी है तेरे बस इतनी पुकार है
हम भी है तेरे बस इतनी पुकार है
भूलेगा ना ये वचन मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
बांके बिहारी सुनो अर्जी हमारी
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
मोहन मेरे बस दया मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
जन्मो जनम की कृपा मांगती हूँ
सोना ना चांदी ना धन मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ
कान्हा मैं तेरी शरण मांगती हूँ ४