LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Nav Durga Chalisa

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
नव दुर्गा मातेश्वरी तुम हो बड़ी महान
यश वैभव का आज मैं करती हूं गुण गान
रूप अनेकों आपके सिद्ध आपके नाम
आदि भवानी शैल सुते शत शत तुम्हें प्रणाम
नमो नमो मांगिरि नंदनी
नवरातों में प्रथम वन्दनी
राजा हिमालय पिता तुम्हारे
खेल तुम्हारे सबसे न्यारे
प्रथम दिवस तुम पूजी जातीं
पटरानी भोले की कहातीं
धन वैभव भक्तों को देती
दुःख संकट को तुम हर लेती
नमो नमो ब्रह्मचारिणी माता
बुद्धि ज्ञान की तुम हो दाता
हजार वर्ष तप तुमने कीन्हा
ना आहार खाने में लीन्हा
पति रूप में शिव को पाया
जग में तेरी अद्भुत माया
दूजे दिन तुम पूजी जाती
भक्तों के तुम भाग्य जगाती
नमो नमो मां श्री चंद्रघंटे
तुम को ध्याते संत महंते
दस भुजा धारी रूप निराला
घंटा नाद करे उजियाला
तीसरे दिवस तुम्हारी पूजा
और नहीं कोई तुम सा दूजा
तुम निडर भक्तों को करती
धन वैभव से झोली भरती
नमो नमो कूष्मांडा मैया
तुम कहलाती जगत रचैया
चौथे दिन तुम पूजी जातीं
तुम ही आदि शक्ति कहातीं
सूर्यलोक है तुम्हारे अंदर
तुम कहलाती कृपा सुंदर
तुम प्रकाश सूरज को देतीं
रोग दोष को तुम हर लेतीं
नमो नमो श्री स्कंद माता
कार्तिकेय से पुत्र का नाता
अंत तारकासुर का करने
पुत्र दिया देवों को तुमने
पांचवें दिन है पूजा तुम्हारी
जो लगती भक्तों को प्यारी
जब तू अपनी कृपा लुटाये
ज्ञान हीन ज्ञानी हो जाये
नमो नमो कात्यायनी माता
कात्यायन से पिता का नाता
ब्रह्म शिव विष्णु ने बनाया
तेज पुंज तीनों का पाया
प्रथम कात्यायन ने मनाई
इसीलिए कात्यायनी कहाई
छठवें दिन तुम पूजी जाती
महिषासुर की हो तुम घाती
नमो नमो काल रात्रि मैया
तंत्र मंत्र की तुम्हीं रचैया
रूप तुम्हारा अति विकराला
गले में सोहे मुंड की माला
अष्ट सिद्धि नौ निधि की दाता
सप्तमी को तुम्हें पूजा जाता
शुभं करी भी नाम तुम्हारा
हर लेती हो संकट सारा
नमो नमो महागौरी माता
कालरात्रि से तुम्हारा नाता
मान सरोवर डुबकी लगाई
तब महागौरी आप कहाई
छोटी कन्या जैसी दिखती
तुम ही कन्या रूप में पूजती
आठवें दिन को पूजी जाये
तेरी पूजा पाप मिटाये
नमो नमो मां सिद्धि दात्री
हो तुम्हीं जग की निर्मात्री
शिव जी ने तप किया तुम्हारा
अर्धनारीश्वर रूप को धारा
नौवें दिन तुम पूजी जाती
मोक्ष चक्र स्वामिनी कहाती
हो तुम्हीं ब्रह्मांड रचैया
जय जय जय सिद्धि दात्री मैया
ममता मयी नव दुर्गा देवी
समता मयी नव दुर्गा देवी
भक्तों का हित करने वाली
विपता संकट हरने वाली
जो भी इनकी पूजा करता
भव सागर से पार उतरता
बात हकीकत कहे अनाड़ी
नव दुर्गा की महिमा न्यारी
नव दुर्गा चालीसा है देवी का यश गान
जो भी इसका पाठ करे हो उसका कल्याण

WRITERS

Rajendra Singh Urf Raj Anari

PUBLISHERS

Lyrics © ViaNet Media Pvt. Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other