LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Duniya Se Main Hara To Aaya Tere Dwar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार
यहां से अगर में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार
दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे द्वार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार

सुख में कभी ना तेरी याद जो आयी
दुःख में सांवरिया तुमसे प्रीत लगाई
सुख में सावरिया तेरी याद ना आयी
दुःख में सांवरिया तुमसे प्रीत लगाई
सारा दोष हैं मेरा, मैं करता हूं स्वीकार
सारा दोष हैं मेरा, मैं करता हूं स्वीकार
यहां से अगर में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से भी में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार

मेरा तो क्या हैं, मैं तो पहले से हारा
तुमसे ही पूछेगा ये संसार सारा
मेरा तो क्या हैं, मैं तो पहले से हारा
तुमसे ही पूछेगा ये संसार सारा
डूब गई क्यों नैय्या, तेरे रहते खेवनहार
डूब गई क्यों नैय्या, तेरे रहते खेवनहार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से अगर में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार

सबकुछ लुटा हे बस, लाज बची हैं
तुमपे कन्हैया मेरी, आस बंधी हैं
सबकुछ लुटा हे बस, लाज बची हैं
तुझपे ही बाबा मेरी, आस टिकी हैं
सुना हैं तुम सुनते हो, हम जैसो की पुकार
सुना हैं तुम सुनते हो, हम जैसो की पुकार
यहां से अगर में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से भी में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार

जिनको बताया मैंने अपना फ़साना
सबने बताया मुझे, तेरा ठिकाना
जिनको बताया मैंने अपना फ़साना
सबने बताया मुझे, तेरा ठिकाना
सब कुछ छोड़ के आया में बाबा तेरे दरबार
सब कुछ छोड़ के आया में बाबा तेरे दरबार
यहां से भी में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से अगर में हारा, कहां जाऊँगा सरकार
यहां से जो में हारा, कहां जाऊँगा सरकार

WRITERS

DP

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other