ख़ामोश बैठे हैं वो अब, शुरू किया अफ़साना पहले
मेरा गुनाह तो बता देते , मुझे ये सजा देने से पहले।
एक अनकही दास्तान रह गयी बस दरमियान अपने
कुछ तो कह दिया होता यूँ अलविदा कहने से पहले।
अंधेरों में छोड़ जाने से हुआ क्या बताओ हासिल तुम्हें
कहीं चिराग़ जला ही लिया होता इसे बुझाने से पहले।
है छोटी सी यह दुनिया और रास्ते भी है यह पहचाने से
कभी ग़र मिले, मेरा हाल पूछ लेना, फिर जाने से पहले।
हमने तो कलेजा अपना रख दिया था कदमों में उंनके
उन्होंने उफ़्फ़ तक भी ना किया हमें मिटाने से पहले।
कमबख़्त दिल अब भी क्यूँ उम्मीद का ‘दीपक' जलाए
वो ना आएँगे इन राहों पे जो रेहते थे कभी यहाँ पहले।