LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Ab Saup Diya Is Jeevan Ka

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

है जीत तुम्हारे हाथों में और हार तुम्हारे हाथों में

अब सौंप दिया इस जीवन का

हम्म हम्म हम्म

मेरा निश्चय बस एक यही एक बार तुम्हे पा जाऊं मैं

अर्पण करदूं दुनिया भर का
अर्पण करदूं दुनिया भर का सब प्यार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

जो जग में रहूं तो ऐसे रहूं ज्यों जल में कमल का फूल रहे

मेरे सब गुण दोष समर्पित हों
मेरे सब गुण दोष समर्पित हों करतार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

हम्म हम्म हम्म

यदि मानव का मुझे जनम मिले तो तव चरणों का पुजारी बनू

इस पूजक की एक एक रग का
इस पूजक की एक एक रग का हो तार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

जब जब संसार का कैदी बनू निष्काम भाव से करम करूं

फिर अंत समय में प्राण तजूं
फिर अंत समय में प्राण तजूं निरंकार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

हम्म हम्म हम्म

मुझ में तुझ में बस भेद यही मैं नर हूं तुम नारायण हो

मैं हूं संसार के हाथों में
मैं हूं संसार के हाथों में संसार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में और हार तुम्हारे हाथों में
है जीत तुम्हारे हाथों में और हार तुम्हारे हाथों में
अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में

WRITERS

ANUP JALOTA

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Peermusic Publishing

Share icon and text

Share

See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist