जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी ॐ जय अम्बे गौरी
मांग सिंदूर विराजित टीको जगमग तो
मैया टीको जगमग तो उज्ज्वल से दोउ नैना
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रवदन नीको ॐ जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै मैया रक्ताम्बर राजै रक्तपुष्प गल माला
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॐ जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी मैया खड्ग खप्पर धारी सुर नर मुनिजन सेवत
सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी ॐ जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चंद्र दिवाकर कोटिक चंद्र दिवाकर
सम राजत ज्योती ॐ जय अम्बे गौरी शुंभ निशुंभ बिदारे महिषासुर घाती
मैया महिषासुर घाती धूम्र विलोचन नैना धूम्र विलोचन नैना
निशदिन मदमाती ॐ जय अम्बे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे मैया शोणित बीज हरे मधु कैटभ दोउ मारे
मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहिन करे ॐ जय अम्बे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी मैया तुम कमला रानी
अगम निगम बखानी अगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी ॐ जय अम्बे गौरी
चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरों मैया नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा बाजत ताल मृदंगा ओर बाजत डमरू ॐ जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता मैया तुम ही हो भरता भक्तन की दुख हरता
भक्तन की दुख हरता सुख संपति करता ॐ जय अम्बे गौरी
भुजा चार अति शोभित वर-मुद्रा धारी मैया वर मुद्रा धारी मनवांछित फल पावत
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॐ जय अम्बे गौरी
कंचन ढाल विराजत अगर कपूर बाती मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योती ॐ जय अम्बे गौरी
श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे मैया जो कोई नर गावे कहते शिवानंद स्वामी
कहते शिवानंद स्वामी सुख सम्पति पावे ॐ जय अम्बे गौरी
जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी ॐ जय अम्बे गौरी