LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Phir Teri Yaad

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दर्द का है सफर
चुभ रही है सहर
दर्द है सर लिया
इश्क से हार कर
खामोश हो गई
बहरी ये दिल गली
सोचा ही था अभी
फिर तेरी याद आ गई
फिर तेरी याद फिर तेरी याद आ गई
फिर तेरी याद फिर तेरी याद आ गई

तुझको भुलाऊं मैं कैसे
मैं ये सोचता हूं कि
आना जो चाहूं तो आऊं मैं कैसे
ख्वाब नाज़ुक हैं इतने
टूटे हवाओं से कितने
रास्तों पे बिखरे हैं
पैरों में चुभते हैं

छालों की मानिंद
फूले गुबारों की मानिंद
फूटते हैं, छूटते हैं
खयालों की मानिंद

चेहरे पे तेरे भरम
चेहरे पे मेरे है ग़म
ज़्यादा से थोड़ी सी कम
ज़्यादा से डरते हैं हम
ज़्यादा से डरते हैं हम
कोई भी बचता
कोई संभलता नहीं
आँखों की तेरी नमी
है तेरी जादूगरी
है तेरी जादूगरी
साँसों में है बस गई
धड़कन में आहट तेरी
मुझमें अब मैं ना बचा
मुझमें है तेरी कमी
मुझसे मिला दे दे मुझे
कर दे हवाले मेरे
तेरा पता ही नहीं
आख़िर कहाँ खो गई
ज़िंदगी मेरी ज़िंदगी
छूटता ही नहीं
दे रहा बेबसी
बैठा ही था अभी
फिर तेरी याद आ गई
फिर तेरी याद फिर तेरी याद आ गई
फिर तेरी याद फिर तेरी याद आ गई

WRITERS

Anurag Kabra

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other