सब के दिलों में तू छाया है, देवा
हम सब पुकारे तुझे महादेवा
भोले बाबा जी, आना है तेरे द्वार अभी
ओ, शंकर मेरे, ओ, शंभू मेरे
प्राण जाएँगे जब मेरे तन से, देवा
मेरे मन में होगा सिर्फ़ महादेवा
भोले बाबा जी, आना है तेरे द्वार अभी
तुम जल-थल में, तुम अंबर में
मेरी नस-नस में, मेरे रग-रग में
तुम कहाँ नहीं हो, महादेवा
तुम जल-थल में, तुम अंबर में
मेरी नस-नस में, मेरे रग-रग में
तुम कहाँ नहीं हो, महादेवा
अपने भक्तों की एक आस बस तू ही है, देवा
हम सब पुकारे तुझे महादेवा
भोले बाबा जी, आना है तेरे द्वार अभी
तू ही मेरा कर्ता है, तू ही मेरा धर्ता है
तू ही मेरा कर्ता है, तू ही मेरा धर्ता है
सृष्टि के दाता तुम ही हो, प्रभु
थोड़ी कृपा मुझ पे भी बरसा दो ना
ख़ाली झोली लेके आया तेरे दर पे
भर दो झोली, मेरी है तमन्ना
ख़ाली झोली लेके आया तेरे दर पे
भर दो झोली, मेरी है तमन्ना
ओ, मेरे भोला, मेरा मन है डोला
जय शंकर देवा, जय शंभू देवा
(ओ, मेरे भोला, मेरा मन है डोला)
(जय शंकर देवा, जय शंभू देवा)