हर बात में क्यों मेरे तू है
तूने कर दिया काला जादू मुझपे
क्योंकि तेरे आने की आस है अब नहीं
किया कब नहीं मैंने इंतज़ार तेरा
मिला कब नहीं तुझे यार तेरा
तू तो खुश है तुझे प्यार मिला
मिला कभी नहीं पर मुझे प्यार मेरा
मैं भी खुश ही रहता हूँ यहाँ
जैसे तू खुश रहे मेरे बिना
अब दिन में ना मिलता सुकून है
ना किसी और का मुझको जुनून है
तूने कर दिया काला जादू मुझपे
हर पल बस तुझको मैं जी रहा
बस तेरी ही याद में पी रहा
तेरा असर हुआ मेरा हश्र हुआ
हर दिन टुकड़ों को मैं सी रहा
पर तुझसे ना मुझको गिला कोई
क्योंकि तुझसा ना मुझको मिला कोई
हुई तुझसे शुरू ये कहानी मेरी
मैं तुझे सपना कहूँ तू मुझे अपना कहे
ऐसा सपना ही मुझको दिखा दो
हाँ मेरे दिल और दिमाग में तू है
मेरे हर इक ख्वाब में तू है
तूने कर दिया काला जादू मुझपे
तूने कर दिया काला जादू मुझपे
तूने कर दिया काला जादू मुझपे