LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Haseena

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मैं फ़िदा मैं फ़ना मैं सरफिरा रहता था
जोत ना जले तो चुप-चुप सा रहता था
बस तेरी यादों में गुमसुम सा रहता था
दिल पे था क़ब्ज़ा और कंधों में बस्ता था

सारी ये खुशियाँ हैं तेरे ही नाम
तेरे पीछे ही लग के मैं हुआ बदनाम
घरवाले भी टोके कि कर ले कोई काम
Hip-Hop से बनाऊँगा अपना मैं नाम

मेरे दिल के अंदर है तू ही बसा
मेरी रगों के अंदर है नशा भरा
ना टूटी हैं साँसें हैं किस्मत के मारे
कि बैठे हम रह गए सपनों के जहाँ में

ना आया तू वापस आँखों को पता
पर दिल मेरा है जो ना माने ज़रा
काश ऐसा कुछ होता कि दिल ही ना होता
ना रोता ना मरता मैं हर पल यहाँ

हसीना क़रीब तो हसीं जहाँ
इरादे ना जाने बस पीछे पड़ा
ना गिला ना शिकवा मैं काफ़िर खड़ा
मदिरा जो बनके मुसाफ़िर खड़ा

हसीना क़रीब तो हसीं जहाँ
इरादे ना जाने बस पीछे पड़ा
ना गिला ना शिकवा मैं काफ़िर खड़ा
मदिरा जो बनके मुसाफ़िर खड़ा

ना रूह से तो वाक़िफ़ जिस्म का नशा
सुकून की तलब पर नशीली हवा
उसकी बातें बनाना जो था सिर्फ दिखावा
ज़लील भी करे है उसका तराना

ना दिल की कोई कीमत है उसे पता
तो तोड़े वो इसको और लेती मज़ा
ना हया ना शर्म महरम की ज़रूरत
अब दिल भी ये कह दे कि रुक जा तू मत कर

तेरे जाने के बाद मैं हुआ तबाह
तेरे बिना है जीना ना कभी सीखा
दो सालों का अरसा है दे चुका सदमा
जुदाई में तेरी मैं हुआ फ़ना

टूट के गिरा हूँ तेरे ही पीछे मैं
समेटे दिल के टुकड़े शीशे में
जा फिर भी कहता कि तू ही सही थी
हाँ एक और आशिक़ हुआ तबाह

हसीना क़रीब तो हसीं जहाँ
इरादे ना जाने बस पीछे पड़ा
ना गिला ना शिकवा मैं काफ़िर खड़ा
मदिरा जो बनके मुसाफ़िर खड़ा

हसीना क़रीब तो हसीं जहाँ
इरादे ना जाने बस पीछे पड़ा
ना गिला ना शिकवा मैं काफ़िर खड़ा
मदिरा जो बनके मुसाफ़िर खड़ा

WRITERS

Arnav Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other