गुज़ार दिए होंगे तुमने कई दिन, महीने, साल
जो काट न सकोगे, वो एक रात हूँ मैं
कि होगी गुफ़्तगू तूने कई दफ़ा कई लोगों से
दिल पर जो लगेगी वो एक बात हूँ मैं
भीड़ में जब तन्हा खुद को तुम पाओगे
अपनेपन का एहसास जो करा दे, वो एक साथ हूँ मैं
बिताए होंगे तुमने कई हसीन पल सबके साथ में
जो भुला नहीं पाओगे वो एक याद हूँ मैं