LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Pardesiya

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आ आ आ आ
परदेसिया
परदेसिया मैं आ गया
तेरी चौखट पर खड़ा
दस्तकें मैं दे रहा
आजा तू बाहर पिया
भर लाया एक झोली कुछ रंगीन लम्हों की
करनी है बातें तुमसे रह जाए ना कोई कमी
जोगिया लगा तेरा रोग मोहे
बावरा ये दिल भी अब शोर करे
रह ना जाए बातें अधूरी कहीं
रोक लेना सूरज को यहीं
गुस्ताखी करेगा है ज़िद्दी बड़ा
पर छोड़ जाएगा पीछे रोशनी
आ आ आ आ आ
परदेसिया मैं आ गया
परदेसिया मैं आ गया
छोड़ी अनजान गलियाँ
तेरे आँगन मैं खड़ा
झाँक झरोखे से पिया
लिखे थे खत तुमको
मैंने लाल स्याही से
क्या पहुँचे हैं
वो तेरे घर तक
या हो गए लापता कहीं
जोगिया लगा तेरा रोग मोहे
बावरा ये दिल भी अब शोर करे
रह ना जाए बातें अधूरी कहीं
रोक लेना सूरज को यहीं
गुस्ताखी करेगा है ज़िद्दी बड़ा
पर छोड़ जाएगा पीछे रोशनी

WRITERS

AMIT SINGH

PUBLISHERS

Lyrics © DHUDIYA MUSIC PUBLISHING, IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other